लखनपुर: ग्राम लोसगा देवभूड़ू में मोबाइल कंपनी के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरकर एक मवेशी की मौत, ग्रामीणों ने दूसरे मवेशी को निकाला
लखनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम लोसंगा के देवभूडू में मोबाइल कंपनी के द्वारा खोदे गए गड्ढे में एक मवेशी की मौत हो गई तथा एक एक मवेशी को लोगो ने बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। ग्रामीणों का कहना है कि एयरटेल मोबाइल कंपनी के ठेकेदार के द्वारा नेटवर्क लाइन विस्तार के लिए ग्राम में सड़क किनारे गड्ढे की खुदाई जेसीबी मशीन के माध्यम से करायी जा रही है।