कोंडागांव: 21 जून को कोण्डागांव में जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह का आयोजन, सामूहिक योगाभ्यास होगा
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून (रविवार) सुबह 6:30 बजे शासकीय कन्या महाविद्यालय, कोण्डागांव में जिला स्तरीय योग दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांकेर सांसद भोजराज नाग होंगे। इस दौरान योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में सामूहिक योगाभ्यास कराया जाएगा। इस वर्ष योग दिवस की थीम "योगा फॉर हेल्थी एजिंग" रखी गई है।