औराई: रदौली गांव में चार पहिया वाहन की टक्कर से मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम
मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र के रदौली गांव में चार पहिया वाहन की चपेट में आने से एक मासूम की मौत हो गई। घटना शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे की बताई जा रही है। घटना के बाद परिजनों में चीख पुकार मची हुई है। बताया जा रहा है कि बच्चा सड़क पार कर रहा था इसी बीच तेज़ रफ्तार एक चार पहिया वाहन ने उसे कुचल दिया