सिधौली: मनवा चौकी के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पर खड़े व्यक्ति को कुचला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत
जनपद के सिधौली इलाके के मनवा चौकी के पास सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसे के बाद अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया था। दुर्घटना में व्यक्त की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। मामले की जानकारी मिलने के बाद परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।