हरिहरगंज: रामपुर सुल्तानी के हॉट चिप्स प्लांट से ₹4 लाख के कॉपर केबल चोरी, चोर 30 बंडल तार काट ले गए
हरिहरगंज थाना क्षेत्र के रामपुर सुल्तानी स्थित बाबा स्टोन वर्क्स के ग्राउंड में अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने यहां निर्माणाधीन हॉट चिप्स प्लांट में लगाए जा रहे कॉपर केबल तार को निशाना बनाते हुए करीब 4 लाख रुपये मूल्य के तार काटकर फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, बाबा स्टोन वर्क्स के परिसर में काम चल रहा है।