माण्डलगढ़: बिगोद पुलिस ने 45 किलो डोडा चूरा किया बरामद, दो तस्करों को किया गिरफ्तार
बिगोद पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 45 किलो डोडा चूरा बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद माल की कीमत करीब 6.75 लाख रुपए बताई जा रही है। नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध स्विफ्ट कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक वाहन लेकर भाग निकला। पुलिस ने पीछा कर रिको एरिया में कार जब्त कर ली और खेतों में छिपे दोनों आरोपियों