मैनपुरी: दन्नाहार क्षेत्र में एक व्यक्ति का अवैध तमंचे के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस जांच में जुटी
दन्नाहार थाना क्षेत्र के नगला छेडी में एक व्यक्ति का अवैध तमंचे के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वही जमीनी विवाद के चलते एक व्यक्ति गोली मारने की धमकी दे रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल शुरू कर जल्द कार्रवाई किए जाने को लेकर बात कही है।