रघुराजनगर नगरी: कोलगवां के सोनवर्षा में बाइक ने मासूम बच्ची को मारी ठोकर, पैर हुआ फ्रैक्चर, अस्पताल में भर्ती
कोलगवां थानाक्षेत्र के सोनवर्षा में घर के सामने खेल रही 5 वर्षीय मासूम बच्ची भारती साहू को बेलगाम बाइक ने जोरदार ठोकर मार दी । जिसमें मासूम बच्ची भारती घायल हो गई और पैर फ्रैक्चर हो गया । परिजन घायल भारती को सतना जिला अस्पताल लाकर भर्ती करा दिया जहां उसका इलाज किया जा रहा है । शनिवार की शाम 4 बजे आरोपी बाइक सवार को पुलिस ने पकड़ लिया है ।