कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत दिनांक 03.07.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ द्वारा क्षेत्राधिकारी किठौर, थाना प्रभारी किठौर व यातायात निरीक्षक अन्य पुलिस बल के साथ थाना किठौर क्षेत्रान्तर्गत कांवड़ मार्ग, फफूंडा कट व गंगा एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, डायवर्जन प्वाइंट व संवेदनशील स्थानों की समीक्षा कर कांवड़ियों के सुरक्षित एवं सुगम आवागमन हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। #UPPolice #MeerutPolice
Meerut, Uttar Pradesh | Jul 3, 2026