फारबिसगंज: फारबिसगंज पुलिस ने शक के आधार पर LPG गैस टैंकर किया ज़ब्त, चालक से पूछताछ जारी
फारबिसगंज पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर फारबिसगंज - रानीगंज मुख्य मार्ग के सैफगंज के समीप से सक के आधार पर एक एलपीजी गैस टैंकर को जब्त करते हुए उसके चालक को हिरासत में लिया है. हिरासत में लिए गये चालक से पुलिस थाना परिसर में गहन पूछताछ कर रही है व जांच में जुटी है.