फारबिसगंज: जोगबनी में 5 लाख की लूट का 24 घंटे में हुआ खुलासा, पुलिस ने बरामद की राशि
जोगबनी थाना क्षेत्र के नेताजी चौक के पास बंधन बैंक के निकट 18 अगस्त को हुई 5 लाख रुपये की लूट की घटना का जोगबनी थाना पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने लूटी गई पूरी राशि बरामद कर ली है, हालांकि मुख्य आरोपी अभी फरार है। अररिया एसपी कार्यालय से मंगलवार रात 8 बजे जारी प्रेस रिलीज में इसकी जानकारी दी गई।