फारबिसगंज: फारबिसगंज की बेटी सृष्टि सौम्या ने दिल्ली में राष्ट्रीय गौरव सम्मान से सम्मानित होकर जिला का नाम किया रौशन
फारबिसगंज से सटे हरिपुर पंचायत की निवासी प्रफुल कुमार दास की पुत्री शास्त्रीय गायिका छात्रा सृष्टि सौम्या ने भारतीय शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में दिल्ली में राष्ट्रीय गौरव सम्मान से सम्मानित हो कर ना केवल अपने माता पिता व अपने शिक्षण संस्थान का बल्कि फारबिसगंज व अररिया जिला सहित पूरे प्रदेश का नाम रौशन किया है.