बरेली: बरेली कॉलेज ग्राउंड में सीएम योगी के कार्यक्रम के लिए पुलिस प्रशासन ने की पूरी तैयारियां
बरेली कॉलेज ग्राउंड में सीएम योगी के कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां की पूरी।विभिन्न क्षेत्रों से लाभार्थियों को बसों के माध्यम से बरेली लाया जाएगा। मुख्यमंत्री बरेली कॉलेज में जनसभा को संबोधित करेंगे, समीक्षा बैठक और नवाबगंज स्थित अटल आवासीय विद्यालय की नव-निर्मित बिल्डिंग का उद्घाटन करेंगे।