अनूपपुर: कलेक्टर ने ग्राम भाद में इंटीग्रेटेड फार्मिंग का निरीक्षण किया, किसानों को आधुनिक खेती के लिए प्रेरित किया
कलेक्टर हर्षल पंचोली ने जनपद पंचायत अनूपपुर के ग्राम भाद में किसान प्रेमलाल केवट के इंटीग्रेटेड फार्मिंग कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्ट्रॉबेरी, बरबटी और खरबूजा की खेती व ड्रिप सिंचाई व्यवस्था का अवलोकन किया। किसान ने बताया कि ड्रिप सिंचाई के माध्यम से इस सीजन में स्ट्रॉबेरी से 70-80 हजार और बरबटी से करीब 20 हजार रुपए का लाभ हुआ है।