गभाना: गभाना पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने भीड़-भाड़ वाले इलाकों में महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया
महिलाओं की सुरक्षा और जागरूकता को लेकर गभाना पुलिस की मिशन शक्ति टीम लगातार सक्रिय नजर आ रही है। शुक्रवार को टीम ने कस्बे के बैंक, बाजार और अन्य भीड़-भाड़ वाले इलाकों में पहुंचकर महिलाओं और युवतियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने हेल्पलाइन नंबर 1090, 112 और महिला सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी।