मांझी: शिक्षा जगत में शोक: प्रधानाध्यापक अशोक कुमार मिश्रा का निधन
Manjhi, Saran | May 18, 2026 खानपुर सीआरसी के समन्वयक सह उत्क्रमित मध्य विद्यालय भलुआ के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार मिश्रा का रविवार को असामयिक निधन हो गया । जिससे क्षेत्र के शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई। सोमवार को विद्यालय परिसर में शोक सभा का आयोजन किया गया। जहां शिक्षक ,शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने 2 मिनट का मौन रख कर दिवंगत आत्मा को शांति के लिए प्रार्थना की।