नानपारा: नानपारा तहसील अधिवक्ता संघ चुनाव के लिए एल्डर कमेटी के सदस्यों की देखरेख में हुआ नामांकन
नानपारा तहसील अधिवक्ता संघ के विभिन्न पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया एल्डर कमेटी के सदस्यों की देखरेख में शुरू हुई। शुक्रवार को दोपहर 12 बजे तक अध्यक्ष, महामंत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष (मध्य), उपाध्यक्ष (कनिष्ठ), संयुक्त सचिव (प्रशासन), संयुक्त सचिव (प्रकाशन), कोषाध्यक्ष, वरिष्ठ समिति सदस्य और कनिष्ठ समिति सदस्य पदों के लिए पर्चे दाखिल किए गए।