इटावा: जसवंतनगर में अज्ञात वाहन की टक्कर से पिकअप खाई में गिरी, एक महिला की हुई मौत व 7 लोग हुए घायल
Etawah, Etawah | Feb 9, 2025 जसवंतनगर हाइवे पर शिवा ढाबा के सामने रविवार सुबह पिकअप के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने आठ लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने उपचार के लिए सैफई पीजीआई भेजा। जहां इलाज दौरान महिला लक्ष्मी देवी पत्नी भवर सिंह निवासी शावली सीकर राजस्थान को डॉक्टरों ने मृत घोषित किया जिसके बाद शाम 4 बजे जिला मुख्यालय पर पोस्टमार्टम कराया गया। जबकि पति समेत अन्य 7 का उपचार जारी