हज़ारीबाग: समाहरणालय में राष्ट्रीय कुष्ठ नियंत्रण कार्यक्रम को लेकर की गई बैठक
राष्ट्रीय पल्स पोलियो कार्यक्रम हेतु गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संचालित विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय सभागार में की गई।बैठक में डॉ दीपक कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय कुष्ठ नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिले में लेप्रोसी कैश डिटेक्शन कैंपेन का संचालन 28 अगस्त से 13 सितंबर तक किया जाएगा।