आंवला: आंवला में अधिवक्ताओं ने यूजीसी नियमों के समर्थन में किया प्रदर्शन, एसडीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा
Aonla, Bareilly | Jan 31, 2026 आंवला में शनिवार दोपहर साढे बारह बजे बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने यूजीसी नियमों के समर्थन में प्रदर्शन किया। उन्होंने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन एसडीएम आंवला विदुषी सिंह को सौंपा।ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने यूजीसी नियमों पर लगाए गए स्टे को तत्काल हटाने की मांग की।