बिंदकी: बसंती खेड़ा के समीप मंदिर के बगल में बरगद के पेड़ की डालों के बीच से निकली लाइन के करंट में बंदर की हुई मौत
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के अंतर्गत बसंती खेड़ा गांव के समीप स्थित मंदिर के बगल में बरगद के पेड़ के डालों के बीच से निकले हाई टेंशन लाइन के तार के करंट के चपेट में आने से एक बंदर की मौत हो गई। गुरुवार की सुबह लगभग 9:00 बजे ग्रामीणों ने देखा तो हड़कंप मच गया। मामले की सूचना विद्युत विभाग को दी गई। ग्रामीणों ने बरगद के पेड़ की छटाई की मांग की है।