बक्सर: चौसा में बिजली संकट से त्रस्त जनता का फूटा गुस्सा, हजारों उपभोक्ताओं का महादेव घाट पर धरना
Buxar, Buxar | Jun 24, 2026 नगर पंचायत चौसा में बिजली की बदहाल व्यवस्था से परेशान काफी संख्या में उपभोक्ताओं ने बुधवार को 2:00 अपराहन महादेव घाट पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन और जनसभा की। उपमुख्य पार्षद प्रतिनिधि विकास राज के नेतृत्व में हुए इस आंदोलन में वार्ड 11, 12, 13, 14 समेत कई इलाकों के लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि लंबे समय से लो वोल्टेज, बार-बार बिजली कटौती है।