महसी: अधूरे कोरम में सम्पन्न हुई क्षेत्र पंचायत बैठक, शिवपुर में 15 प्रतिशत कमीशन के आरोप से सदन गरमाया
शिवपुर ब्लॉक सभागार में गुरुवार दोपहर दो बजे ब्लाक प्रमुख सरिता यज्ञसैनी की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की बैठक आयोजित हुई। बैठक में आधे से कम सदस्य पहुंचे और कई सदस्यों ने एजेंडा न मिलने का आरोप लगाया। बेहड़ा ग्राम प्रधान सूर्य प्रकाश सिंह उर्फ बुल्लू ने खंड विकास अधिकारी पर 15 प्रतिशत कमीशन मांगने का गंभीर आरोप लगाया, जिसका कई प्रधानों ने समर्थन किया।