बीना: पाठक वार्ड में गंदगी और असामाजिक तत्वों के जमावड़े से लोग परेशान, शिकायतों के बाद भी नहीं हो रही कार्रवाई
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
Bina, Sagar | Oct 19, 2025 नगर पालिका क्षेत्र के पाठक वार्ड जागेश्वरी मंदिर के सामने वाली गली में रहवासी कई वर्षों से परेशान है। क्योंकि सामने नाला और नाले की सफाई नहीं होने की वजह से गंदगी का ढेर लगा हुआ है। वही गली में असामाजिक तत्वों के द्वारा शराब खोरी कर गंदगी फैलाई जाती है। जिसकी वजह से महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।