बीना: खुरई रोड पर गैस सिलेंडर गोदाम के पास पराली में लगी आग, मची अफरा-तफरी, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड
Bina, Sagar | Oct 19, 2025 खेत में आग लगाना गैर कानूनी और दंडनीय अपराध है। उसके बावजूद भी अक्सर खेतों पराली में आग की घटनाएं हो रही है। वहीं रविवार को अधिकारियों को खबर लगी की खुरई रोड गैस सिलेंडर के गोदाम के पास पराली में आग लगी हुई है। सूचना मिलते ही मौके पर नगर पालिका फायर ब्रिगेड एवं पटवारी पहुंच गए। लेकिन तब तक आग़ पर काबू पाया जा चुका था।