शाहजहाँपुर: मां ने बेटे का अंतिम संस्कार करने से किया इनकार, सास-ससुर की संपत्ति में मांगा तिहाई हिस्सा
जनपद के थाना पुवायां क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सबलापुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ दो दिन पहले एक युवक का शव मिलने के बाद अब उसके अंतिम संस्कार को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मृतक की मां ने बेटे के अंतिम संस्कार से साफ इनकार करते हुए सास-ससुर की संपत्ति में तिहाई हिस्से की मांग रख दी है।
दो दिन पहले मिला था युवक का शव
जानकारी के अनुसार, थाना पुवायां क्षेत्र के सबलापुर गांव में दो दिन पूर्व युवक का शव बरामद हुआ था। शव मिलने के बाद से ही परिवार में तनाव का माहौल बना हुआ था, लेकिन अब संपत्ति विवाद के चलते बेटे का अंतिम संस्कार अटक गया है।
संपत्ति में हिस्सेदारी पर अड़ी मां
मृतक की मां का कहना है कि जब तक उसे सास-ससुर की जायदाद में से उसका तिहाई हिस्सा नहीं मिल जाता, तब तक अंतिम संस्कार नहीं होने दिया जाएगा। पारिवारिक विवाद की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची।
समझाने के प्रयास में जुटी पुलिस
घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस प्रशासन मृतक के परिजनों को समझाने-बुझाने और मामले को शांत कराने के प्रयास में जुटा है, ताकि अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी कराई जा सके।
Hardoi, Hardoi | Jul 28, 2026