औरैया: दिबियापुर में पड़ोसी निकला चोर, 24 घंटे के भीतर पुलिस ने किया खुलासा, बरामद हुए ₹3.90 लाख नकद व चांदी के जेवर
दिबियापुर थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये और चांदी के आभूषण चोरी करने की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी के 3.90 लाख रुपये नकद और करीब 1.3 किलोग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए गए