लाडपुरा: कोटा में हत्या के आरोप में तीन गिरफ्तार, बाइक साइड में लेने को लेकर हुआ था विवाद, शादी में जा रहे युवक पर किया था हमला
कोटा में मामूली विवाद में युवक की हत्या मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी पवन उर्फ बुढ्ढा, ओमप्रकाश उर्फ गंजी, रोहित उर्फ चिल्लू गुमानपुरा थाना इलाके के रहने वाले हैं। तीनों आरोपियों ने 23 फरवरी को धीरज की हत्या की थी।