गभाना: भांकरी में धोखाधड़ी के आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हुआ हमला, 13 के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
गभाना के भांकरी खास गांव में धोखाधड़ी के मामले में वांछित आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर शनिवार देर रात जानलेवा हमला कर दिया गया। आरोप है कि आरोपियों के परिजनों और अन्य लोगों ने लाठी-डंडों, हॉकी और लोहे की सरिया से पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिया। इस दौरान उपनिरीक्षक सुशील कुमार समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए,