देहरादून: सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने हाथीबड़कला स्थित कैंप कार्यालय में अधिकारियों की ली बैठक, दिए निर्देश
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उपनल के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में अधिकारियों ने बताया की देहरादून स्थित गुनियाल गांव में निर्माणाधीन सैन्यधाम के निकट ब्राह्मण गांव में उपनल के कार्यालय के निर्माण के लिए लगभग 03 बीघा भूमि का चयन किया गया है और राज्य सरकार द्वारा उपनल को भूमि दिये जाने संबंधी शासनादेश जारी भी कर दिया है।