देहरादून: बीजेपी विधायक विनोद चमोली ने मोहब्बेवाला में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण, दिए निर्देश
देहरादून की धर्मपुर विधानसभा के अंतर्गत मोहब्बेवाला में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का बीजेपी विधायक विनोद चमोली ने स्थलीय निरीक्षण किया है। इस दौरान उन्होने संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्यों को गुणवत्ता के साथ कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होने बताया कि मोहब्बेवाला में सड़क, नाली आदि का निर्माण कार्य किया जा रहा है।