धौलपुर: मुहर्रम पर शहर में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब, 'या हुसैन' की सदाओं के बीच ताजिए कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक
मुहर्रम की दसवीं तारीख पर जिले में पैगंबर हजरत मोहम्मद के नवासे हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की याद में श्रद्धा एवं अकीदत के साथ ताजियों के भव्य जुलूस निकाले गए। मातमी धुनों, ढोल-ताशों और अखाड़ों के हैरतअंगेज करतबों के बीच शहर में करीब 500 ताजियों को कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक किया गया, जबकि जिलेभर में लगभग दो हजार ताजियों का शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण