पीसीसी चीफ दीपक बैज ने सरकार के द्वारा 200 यूनिट बिजली बिल हाफ योजना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार ने एक बार फिर से जनता को ठगा है। कांग्रेस के शासन में 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना थी । उन्होंने कहा कि सरकार ने चार बार बिजली की दरों में इज़ाफ़ा किया है और स्मार्ट मीटर लगाकर अनाप शनाप बिल वसूल रही है।