बबेरू: अछाह गांव में नशे की हालत में युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर, सीएचसी बबेरू से जिला अस्पताल किया गया रिफर
Baberu, Banda | Jun 25, 2026 बबेरु कोतवाली क्षेत्र के अछाह गांव निवासी संदीप पुत्र मुन्नालाल उम्र 35 वर्ष, आज गुरुवार शाम शराब के नशे में जहरीला पदार्थ का खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है, जिससे युवक की हालत बिगड़ गई,वही परिजनो के द्वारा सीएचसी बबेरु मे भर्ती कराया,जहां पर डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर हालत मे जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया है।