चास: सेक्टर 2D में 10 साल से लकवे से पीड़ित युवक ने की आत्महत्या, घर में शोक
Chas, Bokaro | Jun 18, 2026 बोकारो जिले के सिटी थाना क्षेत्र सेक्टर 2D के आवास संख्या 3028 में दर्दनाक घटना घटी। अमित कच्छप ने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी।बुधवार गुरुवार मध्य रात्रि 12 बजे भाई अनमोल कच्छप के अनुसार, वह मां को इलाज के लिए रांची ले गए थे।बुधवार शाम को लौटने पर घर में अमित को पंखे से लटका पाया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।