डिंडौरी: नगर परिषद कार्यालय में लोक कल्याण मेला एवं पीएम स्वनिधि योजना अंतर्गत कार्यक्रम को किया गया आयोजन
डिंडौरी नगर परिषद कार्यालय में कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया के मार्गदर्शन एवं नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता सारस के नेतृत्व में सोमवार दोपहर 12:00 बजे लोक कल्याण मेला एवं पीएम स्वनिधि योजना कार्यक्रम का आयोजन किया गया।दरअसल मुख्य नगर पालिका प्रभारी अधिकारी आशीष कोरी ने मौजूद हितग्राहियों को शासन की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं एवं पीएम स्वनिधि योजना की जानकारी दी ।