घुवारा: धर्म नगरी भगवां में आर्यिका आराधना श्री माताजी का भव्य मंगल प्रवेश, श्रद्धालुओं ने निकाली शोभायात्रा
भगवां में आचार्य श्री 108 विभव सागर जी महाराज की सुयोग्य शिष्या आर्यिका रत्न 105 आराधना श्री माताजी ससंघ (4 पिच्छी) का चातुर्मास हेतु धर्म नगरी भगवां में भव्य मंगल प्रवेश हुआ। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने बैंड-बाजों के साथ रविवार की शाम 4 बजे शोभायात्रा निकाली। नगर में जगह-जगह माताजी का पादप्रक्षालन कर स्वागत किया गया और घर-घर आरती उतारी गई।