आरा: नर्तकी से छेड़छाड़ करने का विरोध करने पर एक व्यक्ति को गोली मारकर किया जख्मी,घटना पकड़िया बर की है
Arrah, Bhojpur | Mar 14, 2024 गजराजगंज ओपी क्षेत्र के पकड़ियाबर गांव मे एक व्यक्ति को गोली मारकर जख्मी कर दिया गया। जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। गोली से जख्मी व्यक्ति पकड़ियाबर गांव के मनोज कुमार बताये गए है। जख्मी ने बताया गया कल भाई का रिसेप्शन था उसमें नर्तकी से नंदन व अन्य छेड़छाड़ कर रहे थे जिसका हमने विरोध किया था आज वो लोग घर आये और गोली चलाने लगे।