#प्रयागराज में बिजली व्यवस्था के खिलाफ किसान यूनियन का हल्ला बोल, कल होगा बड़ा आंदोलन
प्रयागराज।
यमुनापार में बदहाल बिजली व्यवस्था के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन (प्रयाग) ने कौंधियारा पावर हाउस पर आंदोलन किया।
किसानों ने बिजली कटौती, लगातार ट्रिपिंग, खराब ट्रांसफार्मर, जर्जर तार-पोल और गलत बिलों की समस्या उठाई।
आंदोलन का नेतृत्व शिवकुमार बिंद ने किया। इस दौरान युवा जिलाध्यक्ष विनय शुक्ला, मंडल उपाध्यक्ष डी.एन. शुक्ला सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
मंडल अध्यक्ष पंकज मिश्रा ने कहा कि अब मौखिक नहीं, लिखित आश्वासन चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर समाधान नहीं हुआ तो कल भारी संख्या में किसान पहुंचकर बड़ा आंदोलन करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
#kisanektazindabaad #prayagrajnews