नागौद: सतना में पिस्टल बेचने आए युवक समेत तीन गिरफ्तार, 40 हजार का सौदा, देशी पिस्टल-कारतूस बरामद
Nagod, Satna | Aug 1, 2026 सतना। जिले में अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त के खिलाफ सिविल लाइन थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक गैर-लायसेंसी देशी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी अवैध हथियार बेचने की फिराक में थे। पिस्टल का सौदा करीब 40 हजार रुपए में तय होने की बात सामने आई है।