पटना ग्रामीण: राजद नेता बंटू सिंह ने कहा, कई लोगों को बिहार में पेंशन नहीं मिल रहा है
जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को लेकर कूल कूल वाला बयान दिया था। इस पर करारा जवाब देते हुए राजद नेता बंटू सिंह ने रविवार दोपहर करीब 2:00 बजे कहा कि बिहार में कई लोगों को पेंशन नहीं मिल रहा है और ना ही कई ऑपरेटर को अब तक तनख्वाह ही मिला है लेकिन सरकार के लोग अपने गिरेबान में जाकर नहीं देखते हैं।