चूरू: ढाढ़र के खेत से 24 क्विंटल सरसों चोरी, बदमाशों ने तारबंदी काटकर ले गई फसल
Churu, Churu | May 17, 2026 चूरू के सदर थाना क्षेत्र के गांव ढाढ़र में खेत से कटाई के बाद पड़ी क्विंटलों सरसों चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। पीड़ित पक्ष ने सदर थाना पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है। रविवार शाम 5 बजे करीब गांव ढाढ़र के नेमीचंद ने बताया कि गांव के हरिराम जांगिड़ के खेत में सहीराम ने सरसों की बुवाई की थी।