मिर्जापुर मंडी क्षेत्र में किसानों के अनाज की चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं। चलती ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक सवार बदमाश गेहूं की बोरियां पार कर रहे हैं। गुरुवार दोपहर 12 बजे किसान शिवराज ने बताया कि चार आरोपियों ने उनकी ट्रॉली से दो बोरी गेहूं चुरा ली, जिसमें से एक बोरी पीछा करने पर वापस मिल गई।