सावर: सावर नगरपालिका क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन का पीला पंजा चला, 120 से अधिक प्लॉटों की चारदीवारी ध्वस्त
Sawar, Ajmer | Jun 1, 2026 सावर पालिका क्षेत्र में अवैध अतिक्रमणों के खिलाफ प्रशासन ने सोमवार को दोपहर 1 बजे तक बड़ी कार्रवाई कर पीला पंजा चलाया।कार्रवाई में 5 पुलिस थानों के साथ ही पुलिस लाइन से पहुंचा अतिरिक्त भारी पुलिस जाप्ता तैनात रहा है।करीब 120 से अधिक प्लॉटों पर की जा रही अवैध चारदीवारी को ध्वस्त किया गया।प्रशासन की इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में जोरदार हड़कंप मच गया।