#सेवा_संकल्प_अभियान2026
आधुनिक हरदा, आधुनिक स्वास्थ्य
जिला चिकित्सालय हरदा के DEIC भवन में संचालित फिजियोथेरेपी यूनिट में मरीजों को मिल रहा है आधुनिक मशीनों से बेहतर उपचार।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत चिकित्सा विशेषज्ञों के परामर्श पर विभिन्न प्रकार की फिजियोथेरेपी सेवाएं, एक्सरसाइज और अत्याधुनिक Class IV Laser Machine सहित कई आधुनिक उपकरणों से इलाज किया जा रहा है।
फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. मनीराम उइके द्वारा फ्रैक्चर के बाद दर्द, सूजन, गठिया, कमर दर्द, सायटिका, झनझनाहट जैसी समस्याओं का प्रभावी उपचार किया जा रहा है।
हितग्राही श्री देवकरन पंवार (वार्ड 17) एवं श्री अखलाख अहमद (वार्ड 22, कुलहरदा) ने बताया कि यहां 10-15 दिन की थेरेपी से ही उन्हें काफी राहत मिली है और यहां की सुविधाएं बहुत अच्छी हैं।
लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग, जिला हरदा द्वारा जनहित में यह पहल।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
#SevaSankalpAbhiyan #AdhunikHardaAdhunikSwasthya #DistrictHospitalHarda #Physiotherapy #DEIC #HealthForAll #Harda #हरदा
Harda, Madhya Pradesh | Oct 8, 2026