चंदौसी: गांव दयौरा खास में दो अलग-अलग मुकदमों में वांछित आरोपी को दियोराखास के जंगलों से पुलिस ने दबोचा
थाना कुढ़फतेहगढ़ पुलिस ने मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दयोरा खास निवासी लालेराम और देवेंद्र सिंह की तहरीर पर दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए थे। आरोप है कि अभियुक्तों ने गाली-गलौज, मारपीट तथा लोहे की रॉड और फरसे से हमला कर जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जेल भेजा है