अनूपपुर: चिचगोहना गांव में चार हाथी पहुंचे, धान की फसल को हुआ नुकसान
मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ सीमा क्षेत्र में पिछले 16 दिनों से विचरण कर रहे चार हाथियों का दल सोमवार शाम चिचगोहना गांव पहुंच गया। हाथियों ने गांव निवासी अरुण राय के खेत में घुसकर धान की फसल को आहार बनाया। हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीणों में सतर्कता बढ़ गई है। हाथियों का दल दिनभर घुसरिया बीट के लेंगरा डोंगरी जंगल में रहा और शाम को खेतों की ओर निकला हुआ है ।