बड़ौद: विद्युत वितरण केंद्र बडौद ने बिजली बिल के बकायेदारों के विरुद्ध की कुर्की की कार्रवाई; बाइक, कूलर व मोटर किए ज़ब्त
बडौद विद्युत वितरण केंद्र के प्रभारी कनिष्क यंत्री ने मंगलवार सुबह 11 बजे जानकारी देकर बताया कि बकाया बिल की राशि व पंचनामे की बकाया राशि को लेकर बडौद नगर सहित ग्राम चैनपुरा,जमुनिया,झलारा में कुर्की की कार्यवाही की गई।जिसमें तीन मोटरसाइकिल,कूलर, मोटर, की जप्ती विद्युत वितरण केंद्र के प्रभारी कनिष्ठ यंत्री विक्रम मचार की उपस्थिति में कार्यवाही की गई