रानीगंज प्रखंड अंतर्गत नगर पंचायत रानीगंज के भिट्ठा गांव स्थित राजकीय अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) कन्या आवासीय प्लस टू उच्च विद्यालय का विधायक अविनाश मंगलम ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय एवं छात्रावास की व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और छात्राओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं एवं जरूरतों की जानकारी ली।