झुंझुनू: ज़िला एवं विशेष न्यायाधीश ने सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई 20 साल की सज़ा, ₹50000 का लगाया जुर्माना
झुंझुनू जिला एंव विशेष न्यायाधीश दीपा गुर्जर ने मंगलवार शाम 4:00 बजे के आसपास एक फैसला सुनाते हुए सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी नवरंगपुरा चूरू निवासी राहुल को 20 साल की कठोर कारावास व ₹50000 के जुर्माने की सजा सुनाई है, मामला 15 जुलाई 2020 को पीड़िता के पिता ने झुंझुनू सदर के थाने में दर्ज करवाया था, करीब साडे तिन साल बाद आरोपी को सजा हुई है